जाने क्यों टनकपुर के स्कूल में अचानक अचेत हो गई तीन छात्राएं

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छीनीगोठ में पढ़ाई के दौरान तीन छात्राएं एकाएक अचेत हो गईं। दो को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। कक्षा 10 में पढ़ने वाली ये तीनों छात्राएं एकाएक चीखने-चिल्लाने लगीं। शिक्षा विभाग के मुताबिक, छात्राएं मास हिस्टीरिया के कारण ऐसा कर सकती हैं।

मंगलवार को स्कूल में ये छात्राएं तीसरे पीरियड में पढ़ाई करने के दौरान अचानक चीखने चिल्लाने लगीं। इससे अफरातफरी मच गई। शिक्षकों ने तीनों के परिजनों को सूचित कर तुरंत स्कूल बुलाया। दो छात्राओं को तुरंत उपजिला अस्पताल भेजा गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ़ स्वामी दयाल का कहना है कि यह एक तरह की दिमागी बीमारी है। इसे मास हिस्टीरिया कहा जा सकता है।

सम्बंधित खबरें