एलटी भर्ती की लिखित परीक्षा तीस जून को होगी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए कैंलेडर जारी कर दिया है। इसमें एलटी लिखित परीक्षा 30 जून को प्रस्तवित की गई है।

आयोग के सचिव एसएस रावत की ओर से शुक्रवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 मई को स्केलर के लिए शारीरिक नाप – जोख परीक्षा रखी गई है। इसके बाद एक जून को होमगार्ड नागरिक सुरक्षा मुख्यालय में हवलदार प्रशिक्षक की शारीरिक नाप जोख परीक्षा प्रस्तावित है। इसी क्रम में नौ जून को आबकारी सिपाही, परिवहन सिपाही, उप आबकारी निरीक्षक, हॉस्टल मैनेजर और 26 से 29 जून के बीच अनुदेशक की परीक्षा होगी।

आयोग ने एलटी लिखित परीक्षा 30 जून को प्रस्तावित की है। वाहन चालक परीक्षा सात जुलाई, सहायक भंडारी 14 जुलाई, स्केलर चार अगस्त और होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक की लिखित परीक्षा 11 अगस्त को प्रस्तावित की गई है। रावत ने बताया कि यदि परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव किया गया तो इसकी सूचना अगल से दी जाएगी।

सम्बंधित खबरें