रुद्रपुर में 02.80 करोड का गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार उड़ीसा से कैंटर में छुपाकर लाया जा रहा था रुद्रपुर। आरोपियों में रुद्रपुर का बड़ा नशा तस्कर भी शामिल।

रुद्रपुर में 02.80 करोड का गांजा बरामद,

ऊधमसिंहनगर में लगभग 02.80 करोड का गांजा बरामद,

558.78 किलोग्राम अवैध गांजा, कैंटर सहित 03 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तारउड़ीसा से ऊधमसिंहनगर में लाकर नशे की खेप सप्लाई करने की फिराक में थे तस्कर, पुलिस ने धर दबोचे।

।बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है।

एसएसपी द्वारा पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य हेतु 7,500/- रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद उधमसिंहनगर में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 18-04-2026 को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एवं एसओजी रुद्रपुर की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बागवाला फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध कैंटर संख्या UP81 FT 5851 को रोका गया।वाहन में सवार व्यक्तियों को विधिक प्रावधानों के अनुरूप उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए राजपत्रित अधिकारी (क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर) की उपस्थिति में तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कैंटर में सुतली रस्सियों के गट्ठरों के बीच अत्यंत सुनियोजित तरीके से छुपाकर रखे गए 18 प्लास्टिक के कट्टों तथा तीन स्कूली बैगों में अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूरी कार्रवाई विधिसम्मत ढंग से करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

*बरामदगी का विवरण:*

➡️ 18 अदद प्लास्टिक के कट्टों में भरा अवैध गांजा

➡️ 03 स्कूली बैगों में अलग-अलग पैकेट में गांजा

➡️ कुल बरामद गांजा: 558.78 किलोग्राम

➡️ 01 अदद कैंटर वाहन संख्या: UP81 FT 5851

➡️ 05 अदद मोबाइल फोन

नगद धनराशि: ₹29,880/-

🔹*गिरफ्तारी का विवरण:*

1. संजय गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी दूधिया नगर, किच्छा रोड, रुद्रपुर, उम्र 38 वर्ष

2. डीटू यादव पुत्र रामविलास निवासी ग्राम नगला पीपल, थाना ओछा, जनपद मैनपुरी (उ0प्र0), उम्र 26 वर्ष

3. मोहित यादव पुत्र आदेश यादव निवासी ग्राम पीपल नगला, थाना ओछा, जनपद मैनपुरी (उ0प्र0), उम्र 28 वर्ष

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:*

➡️ अभियुक्त संजय गुप्ता के विरुद्ध पूर्व में भी NDPS एक्ट के अंतर्गत कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 449/2025 धारा 8/20/60/29 NDPS Act पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त थाना पुलभट्टा मुकदमा अपराध संख्या 52/ 2025 धारा 8/20/60 NDPS ACT में भी अभियुक्त के विरुद्ध नशा तस्करी के प्रकरण दर्ज हैं। तथा अभियुक्त की लगभग 03 करोड़ की अवैध नशे के कारोबार से अर्जित की गई अवैध सम्पत्ति को भी सीज करने की कार्यवाही भी प्रचलित ह *पूछताछ में महत्वपूर्ण खुलासा:*

➡️ प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि बरामद गांजा उड़ीसा राज्य के सोनपुर क्षेत्र से लाकर रुद्रपुर में स्थानीय तस्करों —को सप्लाई किया जाना था। पुलिस द्वारा उक्त नेटवर्क के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

सम्बंधित खबरें