अमेज़न गोदाम हादसे के बाद प्रशासन का एक्शन, बिना फायर NOC चल रहा पेंट गोदाम सील

मेज़न गोदाम हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बिना फायर NOC के चल रहे पेंट का गोदाम किया सील

हल्द्वानी: रामपुर रोड स्थित अमेज़न के गोदाम में देर रात लगी भीषण आग में दो कर्मचारियों की मौत के बाद प्रशासन और फायर विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व में बरेली रोड के पास स्थित एक बड़े पेंट गोदाम को सील कर दिया गया,इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पांडेय,फायर ब्रिगेड के मिंदर पाल समेत प्राधिकरण की टीम थी,

प्रशासन के अनुसार, गोदाम में करीब 9 लाख लीटर पेंट रखा हुआ था और यह पिछले लगभग एक वर्ष से बिना वैध फायर एनओसी के संचालित हो रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि गोदाम की फायर एनओसी अक्टूबर 2025 में समाप्त हो गई थी। फायर विभाग की ओर से पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन गोदाम संचालक और संबंधित कंपनी ने अब तक एनओसी का नवीनीकरण नहीं कराया।

उन्होंने बताया कि यह गोदाम घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि गोदाम में पर्याप्त फायर सेफ्टी उपकरण और सुरक्षा मानकों की व्यवस्था नहीं थी।

फायर विभाग, तहसील प्रशासन और विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि शहर में संचालित ऐसे सभी व्यावसायिक गोदामों और भवनों की जांच की जाएगी, जिनके पास फायर एनओसी नहीं है या जो निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबरें