पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद AAP ने I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका दिया है

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका दिया है। भगवंत मान ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान किया है। भगवंत मान ने कहा कि वो पंजाब की 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे। वो किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। पंजाब में आप 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। हम समझौता नहीं करेंगे। ममता बनर्जी का अपना फैसला है और हमारा अपना। भगवंत मान ने कहा कि हमने 40 उम्मीदवारों की लिस्ट बना ली है। इन्हीं 40 में से 13 उम्मीदवारों को शार्ट लिस्ट किया जाएगा। भगवंत ने वहीं पंजाब की 13 जीतने का दावा किया। भगवंत मान ने कहा कि इस बार पंजाब में 13-0 से जीतेगी।

इस से पहलेप.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ममता बनर्जी ने भी टीएमसी के लोकसभा का चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनकी बात नहीं मानी, इसलिए उनकी पार्टी ने राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। ममता ने कहा कि उनकी पार्टी अकेले ही भाजपा को हरा सकती है। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी कांग्रेस के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है, वह हमेशा से कहती आई हैं कि टीएमसी प. बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि देश के दूसरे हिस्से में कैसी राजनीतिक परिस्थिति होगी, वह उसके बारे में बहुत अधिक नहीं सोच रहीं हैं, लेकिन प.बंगाल में उनकी पार्टी धर्निरपेक्षता का पालन करती है और वह अकेले ही भाजपा को चुनाव में हराने की काबिलियत भी रखती है।

सम्बंधित खबरें