बड़ी ख़बर रुद्रपुर: सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया संवाद

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित एक निजी विद्यालय में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचार, सुझाव और भविष्य के उत्तराखंड की परिकल्पना जानी। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।

धामी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, सोच और विकसित उत्तराखंड के प्रति प्रतिबद्धता उत्साहवर्धक है। सरकार शिक्षा के साथ रोजगार, कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। ‘विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड’ के संकल्प के तहत पर्यटन, कृषि, खेल, विज्ञान और तकनीक समेत सभी क्षेत्रों को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान के तहत प्रदेशभर के 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने निबंध और विचार भेजे हैं। देहरादून में देश की पांचवीं सबसे बड़ी साइंस सिटी का निर्माण भी विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में करीब 800 विद्यार्थी, शिक्षक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने नन्हे विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

सम्बंधित खबरें