लालकुआं में सेंचुरी मिल हादसा: संविदा कर्मचारी की मौत के बाद परिवार को 9 लाख मुआवजा, नौकरी भी मिलेगी

लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में कार्यरत एक संविदा श्रमिक की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद कारखाना प्रबंधन, श्रम संगठनों और परिजनों के बीच वार्ता हुई, जिसमें मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी देने का निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता निवासी संविदा श्रमिक मोहन राम मेसर्स एस.एम. इंटरप्राइजेज के माध्यम से सेंचुरी पल्प एंड पेपर कारखाने में कार्यरत था। मंगलवार को वह जनरल शिफ्ट में ड्यूटी पर था। बताया गया कि दोपहर करीब 4:15 बजे वह कारखाने के इंस्ट्रूमेंट विभाग के पीछे अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही कारखाने की डिस्पेंसरी टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मोहन राम मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद बुधवार को प्रबंधन, श्रम संगठनों और मृतक के परिजनों के बीच वार्ता हुई। वर्ष 2021 और 2024 के पंजीकृत समझौते के आधार पर मृतक की पत्नी भावना देवी को आर्थिक सहायता के रूप में 9 लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया। साथ ही मृतक की पत्नी या परिवार के एक सदस्य को कारखाने में स्थायी रोजगार देने पर भी सहमति बनी।

शांतिपूर्ण समझौता होने के बाद किशन बघरी ने सेंचुरी मिल के सीईओ अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, एस के बाजपेई तथा लालकुआं कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा सहित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ

सम्बंधित खबरें