हल्द्वानी को मिली नई SDM, मोनिका आर्या ने संभाली जिम्मेदारी

उत्तराखण्डहल्द्वानी: SDM मोनिका आर्या ने संभाला हल्द्वानी का कार्यभार, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस।

एसडीएम मोनिका आर्या ने संभाला हल्द्वानी का कार्यभार, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस।

हल्द्वानी में नवनियुक्त उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मोनिका आर्य ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर विभिन्न विभागीय कार्यों की जानकारी ली।

मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी मोनिका आर्य का ससुराल चंपावत जनपद में है। प्रशासनिक सेवा के दौरान वह उधम सिंह नगर और बागेश्वर सहित विभिन्न जनपदों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत एसडीएम मोनिका आर्य ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में लंबित न्यायालयी मामलों का शीघ्र निस्तारण, राजस्व कार्यों में तेजी लाना तथा आगामी मानसून सीजन को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि एसआईआर से संबंधित कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। प्रशासन को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, जिससे लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवनियुक्त एसडीएम का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सम्बंधित खबरें