प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुडे अश्लील वीडियों काण्ड के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

देहरादून प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुडे अश्लील वीडियों काण्ड के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रोतेला के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस ने इस घटना को मानव जाति एवं भारतीय संस्कृति को कलंकित करने वाली मानसिकता बताते हुए इसकी कठौर शब्दों में निंदा की है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरे। सभी के द्वारा रेवन्ना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई।

प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि सांसद जैसे सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा जिस प्रकार का घृणित आचरण किया गया वह भारतीय संसद का अपमान ही नही मानव जाति को शर्मशार करने वाली घटना है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम हैं। सांसद जैसे पद निर्वाचित व्यक्ति द्वारा इस प्रकार का कार्य करने पर उसे सार्वजनिक स्तर पर फांसी दी जानी चाहिए, ताकि ऐसे दुष्कर्म करने वालों के लिए नजीर साबित हो। उन्होनें यह भी कहा कि  सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की खबर सामने आने के बाद सत्ताधारी दल की सहायता से जिस प्रकार दुष्कर्मी सांसद देश से भागने में कामयाब हो गया उसके लिए पूरी तरह से भाजपा की मोदी सरकार जिम्मेदार है।

सम्बंधित खबरें