
उत्तराखंड राज्य में स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम में स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है बीते शनिवार से 16 जून तक भवाली से खैरना मार्ग पर जीरो जोन घोषित कर दिया गया है और यहां किसी भी वाहन की आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। कैंची धाम में सोमवार को आयोजित होने जा रहे स्थापना दिवस के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है प्रशासन, पुलिस ने तैयारी को अंतिम रूप देने के साथ ही शनिवार सुबह से 16 जून तक के लिए ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया है और भवाली से खैरना तक जीरो जोन घोषित कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रखी गई है इसके साथ ही बीते शनिवार को भीमताल , भवाली और खैरना से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम लाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने 4 सुपर जोन और 14 जोन बनाए हैं।









