नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर बड़ा हादसा, पर्यटकों से भरा टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, 2 की मौत

नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पर्यटकों से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में कुल 29 लोग सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही दुर्घटनास्थल और अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि टेम्पो ट्रैवलर में सवार सभी यात्री मेरठ के निवासी हैं और घूमने के लिए नैनीताल आए थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

सम्बंधित खबरें