नैनीताल में नई टोल व्यवस्था शुरू, बाहरी बाइक पर ₹100 टोल टैक्स

टॉल टैक्स,

नगर पालिका परिषद नैनीताल की नई टोल शुल्क व्यवस्था के तहत बुधवार रात से टोल वसूली शुरू हो गई है। टोल संचालन का ठेका एमजी इंफ्रा सॉल्यूशन (MG Infra Solution) को दिया गया है, जो अगले 21 माह तक टोल का संचालन और शुल्क वसूली करेगी।

 

नैनीताल में नई टोल व्यवस्था शुरू, बाहरी बाइक पर ₹100, UK-04 चारपहिया पर ₹200 और अन्य वाहनों पर ₹300 शुल्क

 

नई व्यवस्था के अनुसार UK-04 पंजीकरण वाली बाइक और स्कूटर से कोई टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाली बाइक व स्कूटर पर ₹100 प्रति प्रवेश शुल्क लिया जाएगा।

 

इसी तरह UK-04 पंजीकरण वाले चारपहिया वाहनों से ₹200, जबकि अन्य जिलों और राज्यों से आने वाले सभी चारपहिया वाहनों से ₹300 प्रति प्रवेश टोल शुल्क वसूला जाएगा।

 

सम्बंधित खबरें