
करंट लगने से आठवीं के छात्र की मौत
पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की नगला डेयर कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम करंट लगने से आठवीं कक्षा के छात्र आदित्य सिंह (14) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। नगला डेरी निवासी अंगद सिंह विश्वविद्यालय के शैक्षणिक डेयरी फार्म में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे उनका पुत्र आदित्य घर में खेल रहा था। इसी दौरान स्टैंडिंग विद्युत पंखा उसके ऊपर गिर गया। पंखे में करंट उतरने से वह अचेत हो गया। परिजन उसे पहले विश्वविद्यालय अस्पताल और फिर रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया








