नैनीताल : कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी के आदेश

निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 06.09.2026 को जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 07.09.2026 को अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी जारी की गई है जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। वर्तमान में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों / नालों/गधेरों, में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों/नालों / गधेरों, में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। तद्रूम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 07.09.2026 (सोमवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

सम्बंधित खबरें