उत्तराखंड में 101 युवाओं की सरकारी नौकरी पक्की, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र

रोजगार समाचार,

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए।

 

इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

युवाओं के परिश्रम का परिणाम है नियुक्ति

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नियुक्ति पत्र मिलना युवाओं की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में शामिल होने के साथ ही युवाओं की जनसेवा की नई जिम्मेदारी शुरू हुई है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े हैं दोनों विभाग

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग सीधे तौर पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े हुए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में पशुपालन हजारों परिवारों की आजीविका का आधार है। इसके साथ ही यह महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और गांवों की आर्थिक मजबूती में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

सम्बंधित खबरें