हल्द्वानी- गोरापड़ाव में बंदूक के दम पर लाखों की डकैती, 10 से 12 बंदूकधारी बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस की जांच जारी, क्षेत्र में सनसनी

डकैती,

शहर के गोरापड़ाव क्षेत्र में एक ऑफिस में हथियारबंद बदमाशों द्वारा बड़ी डकैती की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब 10 से 12 बंदूकधारी बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बदमाश ऑफिस से करीब 8 लाख रुपये की नकदी, सोने की दो चेन और करीब 12 मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस की कई टीमें संभावित रास्तों और बॉर्डर क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला रही हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

वहीं, जिस ऑफिस में डकैती की घटना हुई है, वहां किसी अन्य गतिविधि से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ऑफिस की गतिविधियों तथा वहां मौजूद लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना हल्द्वानी कोतवाली की मंडी चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

नोट: घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।

सम्बंधित खबरें