उत्तराखंड:- गुलदार की दहशत….. आंगन में खेल रही 4 साल की बच्ची को बनाया निवाला

गुलदार की दहशत

उत्तराखंड राज्य के कोटद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर एक 4 साल की बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बना डाला और बच्ची का शव बुरी हालत में बरामद हुआ है। यहां चाैबट्टाखाल क्षेत्र के ग्राम सभा तिमली स्थित भतकोट गांव में 4 वर्ष की बच्ची रात करीब 9:00 बजे खाना खाने के बाद आंगन में खेल रही थी इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उसे जबड़े में जकड़ लिया तथा खेतों की ओर ले गया जब परिजनों ने शोर किया तो अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे इसके बाद बच्ची की तलाश शुरू की काफी कोशिशें के बाद बच्ची का शव घर से कुछ दूर झाड़ियां में दिखा। मृतक बच्ची की पहचान दृष्टि पुत्री हरेंद्र के रूप में हुई है जिसे गुलदार ने अपना निवाला बना लिया है।

 

सम्बंधित खबरें