

दरअसल आईपीएस मनोज शर्मा अल्मोड़ा अपने ससुराल आए हुए थे। वहां से वह नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे। बता दें कि श्रद्धा ने जीजीआईसी अल्मोड़ा से पढ़ाई की है। वर्तमान में आईपीएस मनोज शर्मा डीआईजी सीआईएसएफ में और पत्नी श्रद्धा महाराष्ट्र टूरिज्म में एमडी के पद पर हैं।पति-पत्नी की इस जोड़ी की चर्चा हाल ही में खूब हुई, जब दर्शकों के बीच 12th फेल फिल्म आई। यह फिल्म मूल रूप से चंबल के रहने वाले आईपीएस मनोज शर्मा के जीवन और संघर्ष पर आधारित है। श्रद्धा ने किस तरह उनका हर मुसीबत में साथ दिया, फिल्म में बखूबी दर्शाया गया है। उनके जीवन की कहानी को देखने के बाद लाखों करोड़ों लोग उनके फैन हो गए हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी फॉलो कर रहे हैं।









