उत्तराखंड:- नर्सिंग अभ्यर्थियों का बड़ा कदम, मंत्री के घर के बाहर दो युवाओं ने पिया जहरीला पदार्थ

नर्सिंग अभ्यर्थी,

Dehradun में नर्सिंग अभ्यर्थियों का बड़ा कदम

दरअसल वर्षवार भर्ती को लेकर उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच लंबे समय से अपनी मांगो को लेकर संघर्ष कर रहा है। बीते दिनों परेड ग्राउंड की पानी की टंकी पर चढ़कर नर्सिंग एकता मंच ने काफी लंबे समय तक प्रदर्शन किया था। उनकी मांगों को लेकर बीच का रास्ता निकालने के लिए शासन की ओर से आदेश जारी हुए थे।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के घर के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास

हालांकि अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकला। इसी को लेकर पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास पर नर्सिंग अभ्यर्थी आ रहे थे। लगातार हो रही अनदेखी के बाद आज स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के घर पहुंच कर नर्सिंग स्टाफ में फिनाइल पी लिया।

अभ्यर्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया

 

आत्मादाह का प्रयास किए दोनों अभ्यर्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद महिला कांग्रेस की परिवेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी समर्थन में यमुना कॉलोनी पहुंची थी। भारी पुलिस बल नरसिंह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा।

सम्बंधित खबरें