UKSSSC में असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2026, 26 जुलाई से आवेदन शुरू

रोजगार समाचार,

देहरादून। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने असिस्टेंट अकाउंटेंट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी 18 से 20 अगस्त के बीच आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे।

चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत तथा एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए 35 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। आवेदन शुल्क सामान्य एवं ओबीसी के लिए 300 रुपये तथा उत्तराखंड के एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये रखा गया है। अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

सम्बंधित खबरें