
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 9 अक्टूबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी दोपहर 12:35 बजे डिग्री कॉलेज हैलीपेड बागेश्वर से प्रस्थान कर 1:05 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद 1:20 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार, हल्द्वानी पहुंचकर प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री का दोपहर 2:20 बजे से 3 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी 3:20 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।









