
चम्पावत। सीमांत जनपद चम्पावत और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी रेल सुविधा मिलने जा रही है। बनबसा रेलवे स्टेशन पर 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी मिल गई है। इससे यात्रियों को आने-जाने में पहले से अधिक सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। लंबे समय से स्थानीय लोग इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस फैसले से चम्पावत, बनबसा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को यात्रा में राहत मिलेगी। साथ ही पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह सुविधा सीमांत क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।









