Haldwani Breaking: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भयंकर आग, मची अफरा-तफरी!

Haldwani News: हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र स्थित केवीएम स्कूल में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि स्कूल की बिल्डिंग धू-धू कर जलने लगी और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आग बुझाने का अभियान जारी है।

सम्बंधित खबरें