हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में आंवला चौकी आम के बगीचे क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास एक शव मिलने से हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार शव के पास से आधार कार्ड मिला। जिससे मृतक की पहचान मोटाहल्दू निवासी नीरज जोशी (30) पुत्र मुरली मनोहर जोशी के तौर पर हुई है। परिजनों के मुताबिक युवक क्षेत्र में जिम ट्रेनर था। वह दो दिन से लापता था। नीरज आठ अगस्त को घर से नाराज होकर निकला था। तब से परिजन नीरज की ढूंढखोज में लगे हुए थे। जिसका फोन भी बंद था। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दो बहनों की शादी हो गयी है। पुलिस जांच कर रहीं हैं।