हीट वेव का कहर: उत्तराखंड के इस जनपद में बदला स्कूलों का समय

उत्तराखण्डबड़ी खबर (उत्तराखंड) हीट वेव का असर, इस जनपद में स्कूलों के समय में हुआ बदला

ऊधम सिंह नगर में हीट वेव का असर, स्कूल और आंगनबाड़ी अब चलेंगे हाफ डे

रुद्रपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए ऊधम सिंह नगर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों समेत आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान में मैदान क्षेत्रों में हीट वेव और अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी गई है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 20 मई 2026 से आगामी एक सप्ताह तक जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्र, प्री-नर्सरी विद्यालय तथा कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय अब प्रातः 7 बजे से 11:30 बजे तक अर्धदिवसीय (हाफ डे) व्यवस्था के तहत संचालित किए जाएंगे। यह व्यवस्था ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने तक प्रभावी रहेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विभागीय अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन समितियां और संस्थान प्रमुख आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

सम्बंधित खबरें