कुमाऊं से गढ़वाल रेल: रामनगर से देहरादून के लिए पहली बार दौड़ेगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन।

देहरादून,

उत्तराखंड के दो प्रमुख मंडलों, कुमाऊं और गढ़वाल के बीच के फासले को कम करने के लिए रेल मंत्रालय ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और सांसद अनिल बलूनी के विशेष प्रयासों के बाद, रामनगर-देहरादून-रामनगर (ट्रेन संख्या 15310/15309) द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दे दी गई है। यह सीधी रेल सेवा न केवल यात्रियों के समय की बचत करेगी, बल्कि नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, मुरादाबाद, बिजनौर और हरिद्वार जैसे कई जिलों के हजारों यात्रियों को एक सुगम सफर का तोहफा देगी। हर बुधवार और शुक्रवार को चलने वाली यह ट्रेन सुबह 5:50 बजे रामनगर से चलकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी, और वापसी में दोपहर 3:55 बजे देहरादून से रवाना होकर रात 11:30 बजे रामनगर का सफर पूरा करेगी, जिसका ठहराव काशीपुर, नजीबाबाद और मुरादाबाद समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

 

सम्बंधित खबरें