दिल्ली: आप पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद।

आम आदमी पार्टी,

दिल्ली: साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की नृशंस हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन, नाजिम, कासिम, जावेद और अनस को हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस घटना को समाज को झकझोर कर रख देने वाला बेहद गंभीर अपराध बताया। हालाँकि दिल्ली पुलिस ने दोषियों के लिए फांसी (मृत्युदंड) की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सौंपी।

 

सम्बंधित खबरें