
उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा ने बहुत ही घिनौना काम किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पर बड़ा दाग लगाते हुए दरोगा ने एक पीडि़त महिला के साथ ही रेप कर डाला। उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा ने केवल एक बार नहीं बल्कि कई बार रेप किया।
उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा ने बहुत ही घिनौना काम किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पर बड़ा दाग लगाते हुए दरोगा ने एक पीडि़त महिला के साथ ही रेप कर डाला। उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा ने केवल एक बार नहीं बल्कि कई बार रेप किया। रेप की वारदात को उत्तर प्रदेश पुलिस के सरकारी आवास में अंजाम दिया गया। जिस महिला के साथ दरोगा ने रेप किया उस महिला का जबरन गर्भपात भी करा डाला।
उत्तर प्रदेश के बरेली में दरोगा बन गया हैवान
उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी को दागदार करने का यह मामला उत्तर प्रदेश के बरेली शहर का है। उत्तर प्रदेश के बरेली के सिरौली थाने में तैनात दरोगा ने पुलिस की पवित्र वर्दी को बार-बार दागदार किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस का यह दरोगा वर्दी की आड में इंसान से हैवान बन गया। दरोगा के विरूद्ध एक महिला की शिकायत पर रेप का मामला दर्ज करके उसे सस्पेंड कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के नागरिकों ने दरोगा को तुरन्त गिरफ्तार करके जेल भेजने की मांग की है। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात वरिष्ठ IPS अधिकारी अनुराग आर्य ने कहा है कि मामले में कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से मिली जानकारी के अनुसार बरेली के सिरौली थाने में तैनात दरोगा नरेश बाबू पर हैवानियत करने के गंभीर आरोप लगे हैं। सिरौली थाने से पहले दरोगा नरेश बाबू बरेली शहर के बारादरी थाने में तैनात था। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य से एक महिला ने बड़ी शिकायत की है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया है कि उसका अपने पति के साथ साल 2022 से पारिवारिक विवाद चल रहा था और वह अलग रह रही थी। साल 2025 में वह पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने बारादरी थाने गई थी। वहां उसकी मुलाकात दारोगा नरेश बाबू से हुई, जिसने मदद का भरोसा देकर नजदीकी बढ़ाई। महिला का आरोप है कि दारोगा ने महकमे में ऊंची पहुंच का हवाला देकर नौकरी लगवाने और अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी करने का वादा किया। उसने महिला के साथ सरकारी क्वार्टर व उसके घर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसका जबरन अबॉर्शन (गर्भपात) भी करवा दिया।
पीडि़त महिला ने बताया कि फरवरी 2026 में दारोगा ने बेटे की शादी का बहाना बनाकर महिला से 8 लाख रूपए के सोने के जेवर और रुपये ऐंठ लिए। जब महिला ने पैसे और जेवर वापस मांगे, तो दारोगा की पत्नी और बेटे ने आकर उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर दारोगा ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर पीडि़ता ने बरेली के SSP कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। बरेली के SSP अनुराग आर्य ने बताया कि शिकायत के बाद दारोगा नरेश बाबू को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस की अधिकारी अंशिका वर्मा को सौंपी गई है। अंशिका वर्मा बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) के पद पर तैनात हैं। SSP अनुराग वर्मा ने बताया कि बरेली में तैनात SP दक्षिण अंशिका वर्मा की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी









