
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम 19 अगस्त को होगा घोषित
रामनगर। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2026 (प्रथम) तथा परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2025 (तृतीय) का परिणाम 19 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा।
परिषद् के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि परीक्षा परिणाम परिषद् कार्यालय के सभागार में सभापति की अध्यक्षता में घोषित किया जाएगा। इस संबंध में परिषद् की ओर से सभी समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को आमंत्रित किया गया है। मीडिया प्रतिनिधियों से निर्धारित समय से आधा घंटा पहले सभागार में अपना स्थान ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है।
परीक्षार्थियों को लंबे समय से परीक्षाफल सुधार परीक्षा के परिणाम का इंतजार था। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।









