वांटेड बदमाश चंदन सागर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

वांटेड बदमाश चंदन सागर,

नैनीताल – रामनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच उस वक्त जबरदस्त मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस एक वांटेड बदमाश की तलाश में जंगल में दबिश देने पहुंची। पुलिस के मुताबिक, जंगल में छिपे चंदन सागर ने घेराबंदी होते ही पुलिस टीम और वाहनों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी।

 

बताया गया कि चंदन सागर पर करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, वह क्षेत्र में लगातार भय का माहौल बनाने के लिए वांटेड था।

 

पुलिस टीम ने जब जंगल में उसकी घेराबंदी की तो बदमाश ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां चलने से एक पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पूरे जंगल की घेराबंदी कर बदमाश को दबोचने के लिए अभियान चलाया गया।

 

इसी दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में चंदन सागर के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सम्बंधित खबरें