चमोली टनल हादसा-हादसे के पीड़ित परिवारों को केंद्र की मदद, PMNRF से जारी होगी राहत राशि

चमोली टनल हादसा

चमोली। चमोली जिले में 13 अगस्त को हुए टनल हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए केंद्र सरकार की ओर से राहत की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से हादसे में प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने 19 अगस्त को इस संबंध में चमोली जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। इसमें हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और गंभीर रूप से घायल लोगों को राहत राशि देने की जानकारी दी गई है

 

PMO ने चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार को पीड़ितों से जुड़ी आवश्यक जानकारी ऑनलाइन एक्स-ग्रेशिया पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही लाभार्थियों के बैंक खातों से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।

 

प्रशासन को मृतकों के परिजनों और गंभीर रूप से घायलों की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज करनी होगी। सत्यापन और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मिलने वाली सहायता के लिए लाभार्थियों के सही बैंक विवरण दर्ज करना जरूरी होगा। जिला प्रशासन को इस पूरी प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

13 अगस्त को हुए इस हादसे में कई श्रमिक प्रभावित हुए थे। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया था। अब केंद्र की ओर से आर्थिक सहायता मंजूर किए जाने से प्रभावित परिवारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

सम्बंधित खबरें