हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, एक के खिलाफ NBW

क्राइम,

हल्द्वानी/भीमताल। भीमताल में शराब के नशे में युवक से मारपीट और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला करने के मामले में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की मजबूत पैरवी के बाद न्यायालय ने तीन मुख्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि एक सह-अभियुक्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया है।

पुलिस के अनुसार, छह जुलाई की रात राजारानी विहार, हल्द्वानी निवासी हिमांशु रैक्वाल के भीमताल स्थित रेस्टोरेंट के बाहर राहुल रावत, गौरांग रौतेला, आयुष बोरा, अजय कुल्याल, गौरव कुल्याल समेत करीब 10-12 युवकों ने शराब के नशे में हंगामा किया। विरोध करने पर आरोपियों ने हिमांशु से मारपीट की और लोहे के औजार से सिर पर जानलेवा वार किया।

इसके बाद आरोपियों ने वैरायटी रेस्टोरेंट और अस्पताल पहुंचकर हिमांशु के मामा रमेश किरौला व उनके भाई पर भी हमला किया। गंभीर रूप से घायल रमेश किरौला को हल्द्वानी के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

  1. विवेचना के दौरान पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा 109(1) बीएनएस जोड़ी। न्यायालय ने गौरव कुल्याल, राहुल सिंह रावत और अजय कुल्याल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि गौरांग रौतेला के खिलाफ NBW जारी किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सम्बंधित खबरें