रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, परिवर्तित मार्ग से दौड़ेगी लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल

रेलवे प्रशासन द्वारा मध्य रेलवे के नागपुर स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण कई गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाये जाने का निर्णय रेल प्रशासन ने लिया है।

जिसके चलते बंगलुरू सिटी से 02 जून, 2026 को चलने वाली 05073 बंगलुरू सिटी-लालकुआ विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग वर्धा-बडनेरा-चंदौर बाजार-नरखेड़-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी।

जबकि लालकुआ से 30 मई से 06 जून, 2026 तक चलने वाली 05074 लालकुआ-बंगलुरू सिटी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग इटारसी-नरखेड़-चंदौर बाजार-बडनेरा-वर्धा के रास्ते से होगा।

इसके अलावा हैदराबाद से 05 जून, 2026 को चलने वाली 07075 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी02 परिवर्तित मार्ग वर्धा-बडनेरा-चंदौर बाजार-नरखेड़-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी।

सम्बंधित खबरें