कोतवाली खटीमा उधम सिंह नगर उत्तराखंड पुलिस द्वारा 03.785 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

गांजा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे।

अभियान के क्रम में कोतवाली खटीमा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 07.07.2026 को कोतवाली खटीमा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर एन.डी.पी.एस. अधिनियम के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक काले रंग के पिट्ठू बैग के अंदर 07 अलग-अलग पैकेटों में प्लास्टिक की पन्नी में एयरटाइट पैक कुल 03.785 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

इसके अतिरिक्त अभियुक्त के कब्जे से ₹1,170/- नगद तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन (वीवो कम्पनी, गोल्डन रंग, स्क्रीन टूटी हुई) बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना खटीमा पर धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

अभियुक्त से बरामद मादक पदार्थ के स्रोत एवं गन्तव्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :

मान सिंह पुत्र छतरपाल सिंह, निवासी नेहरूगढ़ 6 नम्बर, रेवाड़ी, हरियाणा, उम्र लगभग 54 वर्ष।

 

बरामद सम्पत्ति :

03.785 किलोग्राम अवैध गांजा।

सम्बंधित खबरें