विदेश में नौकरी का झांसा देकर एक करोड़ रुपये ठगे

Fraud,

ऋषिकेश। नॉर्वे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर छिद्दरवाला के एक युवक पर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। रायवाला कोतवाली पुलिस के अनुसार, ग्राम ठाकुरपुर, प्रेमनगर निवासी रविंद्र थापा ने शिकायत में बताया कि वह ऑनलाइन माध्यम से एसबी फ्लाइंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के संचालक संदीप सिंह बिष्ट के संपर्क में आया। बाद में उसकी कार्यालय में मुलाकात हुई, जहां आरोपी ने खुद को विदेशों यूरोप, कनाडा, नॉर्वे, जर्मनी और अमेरिका में नौकरी दिलाने वाली वैध कंपनी का संचालक बताया और विदेशों में शाखाएं होने का दावा किया। आरोपी ने नॉर्वे में अच्छे वेतन की नौकरी का झांसा दिया। इस पर पीड़ित ने खुद के साथ परिचितों और रिश्तेदारों से भी रकम दिलवा दी। नौकरी न मिलने पर पीड़ित ने अन्य लोगों का पैसा लौटाया, जबकि आरोपी द्वारा दिए गए चेक बाउंस हो गए। पहले भी 27 नवंबर को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

सम्बंधित खबरें