
उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं सुनने को मिल रही हैं. तेंदुए की दहशत से ग्रामीण डर के साए में जीने को मजबूर हैं। शनिवार की सुबह अल्मोड़ा के तल्ला सल्ट के तड़म गांव में लगाए पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू कर अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेजा जहां उसका मेडिकल परीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई की गई।







