
SBI Clerk Junior Associate Recruitment 2026: बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी क्लर्क की वैकेंसी निकाल दी हैं। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के आने का इंतजार कर रहे थे, अब वो जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन 11 अगस्त से ऑनलाइन शुरू हो चुके हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती में रेगुलर और बैकलॉग दोनों रिक्तियां शामिल हैं। रेगुलर मे 7680 और बैकलॉग में 1444 पद भरे जाएंगे। इस तरह कुल मिलाकर एसबीआई इस नई भर्ती के जरिए जूनियर एसोसिएट्स के 9124 पदों पर रिक्रूटमेंट कर रहा है। स्टेट वाइज सहसे ज्यादा पद महाराष्ट्र और भुवनेश्वर सर्किल में हैं।
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन किया हो।
इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD) सर्टिफिकेट होने की स्थिति में 31 दिसंबर 2026 तक या इससे पहले पासिंग सर्टिफिकेट हासिल कर लेना चाहिए।
जो अभ्यर्थी ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या लास्ट सेमेस्टर में है, वो भी अप्लाई कर सकते हैं लेकिन अगर उनका सेलेक्शन होता है तो उन्हें भी 31 दिसंबर 2026 तक अपने ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होने का प्रमाण देना होगा।
अभ्यर्थी की उम्र 20 साल से कम और 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। इसे जन्मतिथि के मुताबिक भी बैंक ने बताया है। आवेदन का जन्म 2 अप्रैल 1998 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए।
अधिकतम उम्र में ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी को 10-15 साल तक की छूट मिलेगी।
| राज्य | रेगुलर वैकेंसी | बैकलॉग वैकेंसी |
| गुजरात | 330 | 305 |
| कर्नाटक | 760 | 39 |
| मध्य प्रदेश | 113 | 159 |
| छत्तीसगढ़ | 287 | 64 |
| ओडिशा | 1100 | 18 |
| जम्मू कश्मीर | 84 | 05 |
| हिमाचल प्रदेश | 09 | 16 |
| लद्दाख | 07 | 07 |
| तमिलनाडु | 1410 | 106 |
| तेलंगाना | 260 | 0 |
| राजस्थान | 350 | 75 |
| पश्चिम बंगाल | 555 | 149 |
| अंडमान और निकोबार | 15 | 10 |
| सिक्किम | 60 | 07 |
| उत्तर प्रदेश | 250 | 30 |
| महाराष्ट्र | 1718 | 281 |
| गोवा | 62 | 01 |
| अरुणाचल प्रदेश | 55 | 17 |
| असम | 110 | 97 |
| मणिपुर | 14 | 09 |
| मेघालय | 24 | 20 |
| मिजोरम | 32 | 06 |
| नागालैंड | 27 | 15 |
| त्रिपुरा | 48 | 07 |
| कुल (9124) | 7680 | 1444 |








