कैश कलेक्शन कर्मी लूट का पुलिस ने किया खुलासा,4 गिरफ्तार।एक नाबालिग भी संरक्षण में,4 आरोपी अभी फरार।सीसीटीवी फुटेज की मदद से अभियुक्तों तक पहुंची पुलिस।

उत्तराखंड पुलिस

रुद्रपुर- कोतवाली पुलिस ने कैश कलेक्शन कर्मी से हुई लूट का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक नाबालिग को भी संरक्षण लिया है। घटना में शामिल चार आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि मलसी निवासी विनीत पाठक कैश कलेक्शन का काम करते हैं और 8 अगस्त को वह किच्छा से कलेक्शन कर वापस घर लौट रहा। रास्ते में बाईकों पर सवार लोगों ने विनीत को घेर लिया था और विनीत पर तमंचे से हमला किया था। बाद नगदी से भरा बैग लूट कर भाग गए। बैग में करीब साढ़े बारह लाख रुपए रखे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अभियुक्तों तक पहुंची। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस ने नाबालिक को भी संरक्षण में लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई नगदी में से दो लाख दस हजार रुपए बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस को घटना में शामिल चार अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों को अलग अलग जगहों से पकड़ा है।गिरफ्तार अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। टीम में चौकी प्रभारी बगवाड़ा निर्मल सिंह लटवाल,एसआई मोहन चन्द्र जोशी, चौकी प्रभारी रम्पुरा दीपक कौशिक, चौकी प्रभारी बाजार प्रदीप कुमार कोहली, कांस्टेबल प्रवीन कुमार,ललित मोहन,नवीन गिरी,हरीश मेहरा,देवेन्द्र तोम्क्याल, का0 गणेश गिरी,महेन्द्र कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

 

नाबालिग की थी लूट की योजना

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक संरक्षण में लिया गया नाबालिग ने लूट की घटना का प्लान बनाया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- प्रिंस उर्फ़ प्रिंसदीप सिंह पुत्र हरपाल सिंह पुत्र निवासी ग्राम पसियापुर आगनबाडी पोस्ट नवाबगंज थाना विलासपुर रामपुर यूपी।

 

2- हरपाल सिंह पुत्र स्व.गुरनाम सिंह निवासी ग्राम पसियापुर आगनबाडी पोस्ट नवाबगंज थाना विलासपुर रामपुर यूपी।

 

3-हरजीत सिंह पुत्र स्व०बलवीर सिंह निवासी ग्राम पांडेय निवाड़ आईटीओ रोड टैगौर स्कूल के पास फ्रेंड्स कॉलोनी हल्द्वानी थाना मुखानी नैनीताल।

 

4- सतपाल सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी ग्राम कोपा किरपाली गुलरभोज थाना गदरपुर उत्तराखंड।

सम्बंधित खबरें