उत्तराखंड -लालकुआं से चलने वाली लंबी दूरी की इस ट्रेन का समय बदला ।।

ट्रेन के समय में बदलाव,

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 05045/05046 लालकुआँ-राजकोट-लालकुआँ साप्ताहिक विशेष गाड़ी के विभिन्न स्टेशनों पर संचलन समय में निम्नवत संशोधन किया गया है।

 

05045 लालकुआँं-राजकोट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 27 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को लालकुआँ से 12.35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13.00 बजे, बहेड़ी से 13.18 बजे, इज्जतनगर से 14.15 बजे, बरेली सिटी से 14.35 बजे, बरेली से 14.50 बजे, बदायूँ से 15.35 बजे, उझानी से 15.48 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 16.20 बजे, कासगंज से 17.15 बजे, हाथरस सिटी से 18.15 बजे, मथुरा कैंट से 19.05 बजे, मथुरा जं. से 19.25 बजे, भरतपुर से 21.05 बजे, दौसा से 23.40 बजे, दूसरे दिन जयपुर से 00.45 बजे, फुलेरा से 01.52 बजे, नावा सिटी से 02.24 बजे, कुचामन सिटी से 02.40 बजे, मकराना से 02.56 बजे, डेगाना से 03.30 बजे, मेड़ता रोड से 04.07 बजे, गोटन से 04.27 बजे, जोधपुर से 05.50 बजे, लूनी से 06.25 बजे, समदड़ी से 07.30 बजे, मोकलसर से 07.56 बजे, जालोर से 08.23 बजे, मोदरान से 08.54 बजे, मारवाड़ भीनमाल से 09.20 बजे, रानीवाड़ा से 09.51 बजे, धनेरा से 10.42 बजे, भीलड़ी से 12.00 बजे, पाटन से 12.43 बजे, महेसाणा से 13.30 बजे, विरमगाम से 14.33 बजे, सुरेन्द्रनगर से 15.49 बजे तथा वांकानेर से 16.45 बजे छूटकर राजकोट 18.10 बजे पहुँचेगी।

 

05046 राजकोट-लालकुआँ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 31 अगस्त से 28 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से 22.30 बजे प्रस्थान कर वांकानेर से 23.10 बजे, दूसरे दिन सुरेन्द्रनगर से 00.20 बजे, विरमगाम से 01.37 बजे, महेसाणा से 02.35 बजे, पाटन से 03.27 बजे, भीलड़ी से 04.35 बजे, धनेरा से 05.06 बजे, रानीवाड़ा से 05.38 बजे, मारवाड़ भीनमाल से 06.09 बजे, मोदरान से 06.33 बजे, जालोर से 07.05 बजे, मोकलसर से 07.50 बजे, समदड़ी से 08.17 बजे, लूूनी से 09.00 बजे, जोधपुर से 09.50 बजे, गोटन से 10.52 बजे, मेड़ता रोड से 11.15 बजे, डेगाना से 12.00 बजे, मकराना से 12.33 बजे, कुचामन सिटी से 12.50 बजे, नावा सिटी से 13.05 बजे, फुलेरा से 15.02 बजे, जयपुर से 16.35 बजे, दौसा से 17.22 बजे, भरतपुर से 20.35 बजे, मथुरा जं. 22.45 बजे, संशोधित समयानुसार मथुरा कैंट से 22.57 बजे, हाथरस सिटी से 23.32 बजे, तीसरे दिन कासगंज से 00.30 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 00.48 बजे, उझानी से 01.20 बजे, बदायूँ से 01.35 बजे, बरेली 02.27 बजे, बरेली सिटी से 02.43 बजे, इज्जतनगर से 03.00 बजे, बहेड़ी से 03.44 बजे तथा किच्छा से 04.02 बजे छूटकर लालकुआँ 04.45 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

सम्बंधित खबरें