हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपति की जान गई,

एक्सीडेंट,

रुद्रपुर। रिंग रोड पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपति की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, धर्मपुर निवासी 48 वर्षीय संतोष यादव सिडकुल की एक कंपनी के प्रोडक्शन विभाग में कार्यरत थे। सोमवार देर शाम वह 40 वर्षीय पत्नी सुनीता यादव के साथ दानपुर से धर्मपुर की ओर रिंग रोड से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपति उछलकर सड़क से नीचे जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस को मौके से कार के कुछ पार्ट्स मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है

सम्बंधित खबरें