उत्तराखंड: 17 वर्षीय नाबालिग से कथित दुष्कर्म, मामला दर्ज

शर्मनाक: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दरिंदे उमेश सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

बागेश्वर। जिले के कपकोट थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार 29 मई को एक व्यक्ति ने कपकोट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को 27 मई को उमेश सिंह ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष नाबालिग के बयान दर्ज कराए गए। बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर उमेश सिंह के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) और 64(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण भी कराया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

 

सम्बंधित खबरें