पुलिस में 54 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले, कई कोतवाल और थानाध्यक्ष भी बदले

पुलिस ट्रांसफर,

देहरादून। देहरादून जिले में 54 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। कई थानों और चौकी के प्रभारी बदले गए हैं। पीडी भट्ट फिर राजपुर थानाध्यक्ष बनाए गए हैं और शैंकी कुमार अब बसंत विहार के थानाध्यक्ष होंगे।

शंकर सिंह बिष्ट को कैंट थाना प्रभारी बनाया गया है।

रात जारी हुई तबादला सूची में छह निरीक्षक और 48 उपनिरीक्षकों के नाम हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की ओर से जारी तबादले आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें।

इंस्पेक्टर प्रदीप रावत को राजपुर से सहसपुर, शंकर सिंह बिष्ट सहसपुर से कैंट, कमल कुमार लुंठी कैंट से डोईवाला, प्रदीप राणा डोईवाला से पुलिस कार्यालय, मुकेश त्यागी को एसओजी से एएनटीएफ और दुर्गेश पांडेय को एएनटीएफ से एसओजी देहात ट्रांसफर किया गया है। इनके अलावा एसओ वसंत विहार अशोक राठौर को एसआईएस पुलिस कार्यालय भेजा गया है। जबकि, दरोगा शैलेंद्र कुमार को एसओजी से थाना वसंत विहार, संदीप कुमार को एसओजी से एसओजी नगर, पीडी भट्ट को सेलाकुई से एसओ राजपुर, लोकपाल परमार को पुलिस लाइन से एसओ सेलाकुई, आशीष कुमार को चौंकी प्रभारी आईएसबीटी से चौकी प्रभारी नेहरू कॉलोनी, मनोहर सिंह रावत को पुलिस लाइन से डोईवाला, ममनेश नेगी को कोवातली नगर से सहसपुर, रविंद्र सिंह नेगी को नेहरू कॉलोनी से कैंट, जितेंद्र कुमार को सहसपुर से प्रेमनगर, राजेश सिंह बिष्ट को चौकी प्रभारी सभावाला से एसएसआई शहर कोतवाली, जयवीर सिंह को कोतवाली शहर से पटेलनगर, अरविंद पंवार को ऋषिकेश से चौकी प्रभारी सभावाला, आदित्य सैनी को रायवाला से चौकी प्रभारी लालतप्पड़, विनय मित्तल को चौकी प्रभारी लालतप्पड़ से थाना डालनवाला, रफत अली को पुलिस लाइन से नया गांव चौकी प्रभारी, वैभव गुप्ता को नया गांव चौकी प्रभारी से कुल्हान चौकी प्रभारी, परवेंद्र रावत को सेलाकुई से माजरी चौकी प्रभारी, ओमप्रकाश को माजरी चौकी से थाना नेहरू कॉलोनी, विनय द्विवेदी को पुलिस लाइन से आईएसबीटी चौकी प्रभारी, दीपक पंवार को बाइ्रपास चौकी से एसओजी नगर, सूरज कंडारी को चकराता से जाखन चौकी प्रभारी, राकेश पुंडरी को नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी लक्खीबाग, विजय प्रताप राही को जोगीवाला से थाना प्रेमनगर, अजय भट्ट को विकासनगर से थाना रायपुर, शैलेंद्र ममगईं पुलिस लाइन से आईएसबीटी चौकी प्रभारी ऋषिकेश, कुसुम पुरोहित को कोतवाली शहर से खुड़बुड़ा चौकी, ज्योति प्रसाद उनियाल को खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी से लक्ष्मण चौक चौकी प्रभारी, कृष्ण कुमार को पुलिस लाइन से थाना चकराता, विकेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना डालनवाला, गिरीश नेगी को पुलिस लाइन से एसआईएस शाखा, रजनी चमोली को पुलिस लाइन से एसआईएस शाखा, शशि को पुलिस लाइन से थाना सेलाकुई, मेघा आलोकोटी को पुलिस लाइन से शहर कोतवाली, नीमा को कोतवाली शहर से थाना रायपुर, विनय शर्मा को पुलिस लाइन से कोतवाली शहर, अशोक कुमार को पुलिस लाइन से रायपुर, मनोज रावत को ऋषिकेश से थाना डालनवाला, दीप शिखा को पुलिस लाइन से रानीपोखरी, विनिता बेलवाल को क्लेमेंटटाउन से एसआईएस शाखा, ज्योति को शहर कोतवाली से रायवाला, दीपक गैरोला को कैंट से पंडित वाड़ी चौकी और मोहन सिंह को पंडितवाड़ी से थाना कैंट ट्रांसफर किया गया है।

एसआई दीपक पंवार को चौकी प्रभारी बाईपास (नेहरू कॉलोनी) से मालदेवता (थाना रायपुर) भेजा गया है। कमलेश गौड़ को डिफेंस कॉलोनी (नेहरू कॉलोनी) से हर्रावाला (डोईवाला), रीना वर्मा को नालापानी (डालनवाला) से डिफेंस कॉलोनी चौकी, मयंक त्यागी को थाना क्लेमेंटटाउन से चौकी प्रभारी हरबर्टपुर, विनोद राणा को डोईवाला से एसओजी देहात, सनोज कुमार को हरबर्टपुर से क्लेमेंटटाउन भेजा गया है। अनीत कुमार को प्रेमनगर से राजपुर, विकसित पंवार को कैंट से ऋषिकेश, विकास रावत को सहसपुर से डालनवाला और विवेक भंडारी को कुल्हाल से विकासनगर थाना भेजा गया है। रघुवीर सिंह को हर्रावाला से डोईवाला थाना भेजा गया है।

सम्बंधित खबरें