उत्तराखंड में गर्मी का कहर, सरकार ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

ग्रीष्म ऋतु में हीटवेव से छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने सम्बन्धी ।

उपर्युक्त विषयक मुख्य सचिव महोदय द्वारा दिनांक 15 अप्रैल, 2026 को ग्रीष्म ऋतु में हीट वेव के दौरान सम्भावित आपदाओं/आकस्मिकताओं से बचाव हेतु विभागीय तैयारी एवं प्रबन्धन के सम्बन्ध में सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक निम्नलिखित निर्णय लिये गयेः-

 

गर्मियों के मौसम में प्रत्येक विद्यालय में नियमित अंतराल पर वाटर बेल बजाई जाय, जिससे प्रत्येक छात्र-छात्रा नियमित अंतराल पर पानी पी सके और डिहाइड्रेशन से बचाव सुनिश्चित हो सके।

प्रत्येक विद्यालय में छात्र-छात्राओं हेतु स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित किया जाय।

समस्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाय। इस हेतु आवश्यकतानुसार विद्यालय के समय में भी परिवर्तन भी किया जा सकता है।

कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन, ओआरएस और आवश्यक दवाईयां सुनिश्चित की जाय

  1. छात्र-छात्राओं को हीट वेव से बचने हेतु आवश्यक जानकारी दी जाय।
  2. विद्यालय स्तर पर हीटवेव एक्शन प्लान तैयार किया जाय।
  3. ग्रीष्म ऋतु के दौरान तेज धूप में छात्र-छात्राओं खेल-कूद व अन्य गतिविधियां न कराई जाय।
  4. विद्यालय अवकाश के बाद छात्र-छात्राओं को समूह में घर भेजा जाय, ताकि आपात स्थिति में सहयोग प्राप्त हो सके।
  5. छात्र-छात्राओं को हीट वेव से बचने हेतु आवश्यक जानकारी दी जाय।
  6. विद्यालय स्तर पर हीटवेव एक्शन प्लान तैयार किया जाय।
  7. ग्रीष्म ऋतु के दौरान तेज धूप में छात्र-छात्राओं खेल-कूद व अन्य गतिविधियां न कराई जाय।
  8. विद्यालय अवकाश के बाद छात्र-छात्राओं को समूह में घर भेजा जाय, ताकि आपात स्थिति में सहयोग प्राप्त हो सके।

अतः निर्देशित किया जाता है कि छात्र-छात्राओं को हीटवेव से बचाव हेतु प्रत्येक विद्यालय स्तर पर उक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। प्रकरण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा है, अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

सम्बंधित खबरें