रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 चोरी की बाइक बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता: 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 11 बाइक बरामद

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई कोतवाली ट्रांजिट कैम्प और कोतवाली खटीमा पुलिस ने अलग-अलग अभियानों के तहत की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में वाहन चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गठित पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से वाहन चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा किया।

ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस को 2 जून को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गणेशपुर रोड स्थित खंडहर के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तीन युवकों को एक चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की कई अन्य घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर झाड़ियों और सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखी गई पांच अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद वाहन ट्रांजिट कैम्प और पंतनगर क्षेत्र से चोरी किए गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों में सचिन पाल, अरुण और आशीष श्रीवास्तव शामिल हैं।

खटीमा पुलिस ने भी किया बड़ा खुलासा

खटीमा क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए पुलिस टीम सक्रिय थी। इसी दौरान ग्राम सुजिया मार्ग के पास से फरमान फरीदी उर्फ फुकना को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया और पुलिस को उन स्थानों की जानकारी दी जहां चोरी के वाहन छिपाकर रखे गए थे। उसकी निशानदेही पर कई मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बाद में पुलिस ने दूसरे आरोपी पवन धामी को चकरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाजारों, दुकानों, कॉलोनियों, जिम और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही वाहन चोरी कर उन्हें झाड़ियों और सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे तथा बाद में कम कीमत पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।

11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने छह और खटीमा पुलिस ने पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर, हीरो एचएफ डीलक्स, पैशन प्रो, टीवीएस स्पोर्ट और यामाहा आरएक्स जैसी मोटरसाइकिलें शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच शुरू कर दी है। एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस टीमों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*

➡️ *कोतवाली ट्रांजिट कैम्प*

1- सचिन पाल पुत्र गिरधारी लाल उम्र – 23 वर्ष निवासी – हाल कृष्णा कॉलोनी, वार्ड नं०-02, डबल ट्रांसफार्मर वाली गली, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंहनगर। मूल निवासी – ग्राम जोनोर, धनेटा फाटक के पास, थाना मीरगंज, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश।

➡️ FIR संख्या 117/2026, धारा 303(2) बीएनएस

➡️ FIR संख्या 159/2026, धारा 303(2) बीएनएस

➡️ FIR संख्या 160/2026, धारा 303(2) बीएनएस

➡️ FIR संख्या 162/2026, धारा 303(2) बीएनएस

2- अरुण पुत्र महेन्द्र पाल उम्र – 20 वर्ष निवासी – विवेक नगर, वार्ड नं०-09, सुपर मार्केट वाली गली, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंहनगर।

मूल निवासी – ग्राम लालपुर, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।

➡️ FIR संख्या 117/2026, धारा 303(2) बीएनएस

➡️ FIR संख्या 159/2026, धारा 303(2) बीएनएस

➡️ FIR संख्या 160/2026, धारा 303(2) बीएनएस

➡️ FIR संख्या 162/2026, धारा 303(2) बीएनएस

 

3- आशीष श्रीवास्तव पुत्र उदयवीर श्रीवास्तव उम्र – 20 वर्ष निवासी – वार्ड नं०-02, ठाकुर नगर, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंहनगर।

मूल निवासी – ग्राम हेबतपुर, थाना अलीगंज, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश।

➡️ FIR संख्या 117/2026, धारा 303(2) बीएनएस

➡️ FIR संख्या 159/2026, धारा 303(2) बीएनएस

➡️ FIR संख्या 160/2026, धारा 303(2) बीएनएस

➡️ FIR संख्या 162/2026, धारा 303(2) बीएनएस

*कोतवाली खटीमा पुलिस द्वारा*

1. अभियुक्त –फरमान फऱीदी उर्फ फुकना पुत्र अतीक अहमद निवासी वार्ड नं08 खानका मस्जिद के पास इस्लामनगर थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर

*कोतवाली खटीमा पर आपराधिक इतिहास*

1- FIR NO-321/21 धारा 457/380/411 IPC

2- FIR NO-53/21 धारा 8/21 NDPS ACT

3- FIR NO-216/25 धारा 8/21 NDPS ACT

4- FIR NO-235/25 धारा 303(2)/317(2) BNS

5- FIR NO-328/25 धारा 303(2)/317(2)BNS

6- FIR NO-94/26 धारा 303(2)/317(2)BNS

7- FIR NO-162/26 धारा 303(2)/317(2)BNS,

 

2. पवन धामी पुत्र रुद्र धामी, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नम्बर-02, चाँदनी, नेपाल

सम्बंधित खबरें