अल्मोड़ा:सल्ट के दीपक राणा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन बढ़ाया क्षेत्र का मान

अल्मोड़ा : सल्ट के दीपक राणा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने, क्षेत्र में हर्ष की लहर

देघाट/अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उप्राडी, तोक मल्ली उप्राडी, देघाट निवासी युवा दीपक राणा का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। दीपक कुंवर सिंह राणा के सुपुत्र हैं।

दीपक की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विधायक महेश जीना, उपाध्यक्ष जिला पंचायत सुरेंद्र सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी सुमित मनराल एवं क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों ने दीपक राणा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

विधायक महेश जीना ने कहा कि दीपक की सफलता सल्ट विधानसभा और पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। दीपक की मेहनत सल्ट के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

उपाध्यक्ष जिला पंचायत सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पहाड़ के युवा आज हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। दीपक जी को देश सेवा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।

दीपक राणा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि व

सम्बंधित खबरें