उत्तराखण्ड विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार।

  1. उत्तराखण्डविजिलेंस का बड़ा एक्शन, 50 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार ।

देहरादून में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 50 हजार रिश्वत लेते

देहरादून। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने सरकारी ठेकेदार से रिश्वत लेने के आरोप में एक जूनियर इंजीनियर (JE) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी JE की पहचान फैसल खान के रूप में हुई है, जो पशुलोक बैराज ऋषिकेश से संबंधित कार्यों में तैनात बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पशुलोक बैराज ऋषिकेश में कराए गए एक टेंडर कार्य के भुगतान के बदले JE फैसल खान द्वारा ठेकेदार से 50 हजार रुपये की अवैध रिश्वत मांगी गई थी। मामले की शिकायत ठेकेदार द्वारा सतर्कता अधिष्ठान से की गई।

शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान, देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद एसपी विजिलेंस के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया। विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी JE फैसल खान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

सम्बंधित खबरें