भवाली सड़क हादसे में खटीमा के दंपति, बच्चों और ड्राइवर की दर्दनाक मौत

Bhawali Accident : भवाली क्षेत्र के सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांचों लोगों की पहचान कर ली गई है। हादसे में खटीमा के एक ही परिवार के चार सदस्य और वाहन चालक की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

भूपेंद्र सिंह चुफाल (48 वर्ष), निवासी खटीमा

सीमा कैड़ा चुफाल (45 वर्ष), पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल

वासु चुफाल (19 वर्ष), पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल

रवी चुफाल (12 वर्ष), पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल

अनुज कुमार मिश्रा (34 वर्ष), पुत्र दया सागर मिश्रा, निवासी अफसर नगर, एलपीजी गोदाम, आलम नगर, लखनऊ (वाहन चालक)

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों द्वारा संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

सम्बंधित खबरें