नैनीताल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना-चौकी प्रभारियों के तबादले

Haldwani News: पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और गतिशील बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल, डॉ. मंजुनाथ टीसी (IPS) ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने जिले के कई निरीक्षकों (Inspectors) और उप-निरीक्षकों (Sub-Inspectors) के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान तैनाती स्थलों से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

 

सम्बंधित खबरें