
चंपावत। उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से 25 अगस्त को देवीधुरा में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में निजी कंपनियों की ओर से युवाओं का चयन किया जाएगा।
रोजगार मेला देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होगा। इसमें टाटा मोटर्स और क्वैस ग्रुप सहित अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं के चयन के लिए पहुंचेंगे।
अधिकारियों के अनुसार मेले में करीब 700 रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया होगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
इस भर्ती मेले में 12वीं पास, आईटीआई, स्नातक और परास्नातक युवा शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
चयनित युवाओं को निर्धारित पद के अनुसार रोजगार दिया जाएगा। इस भर्ती में शुरुआती वेतन 16,250 रुपये प्रतिमाह बताया गया है।
इच्छुक उम्मीदवारों को 25 अगस्त को सुबह 10 बजे रोजगार मेले में पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।
रोजगार मेले से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए 05965-297303, 9759036349 और 9411348111 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला सेवायोजन विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।









