
भीमताल, हरीश भाकुनी।जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में विकास भवन, भीमताल में निजी विद्यालयों की शुल्क संबंधी शिकायतों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 39 निजी विद्यालयों के शुल्क समायोजन के भौतिक सत्यापन तथा 17 विद्यालयों को जारी नोटिसों पर जांच एवं अनुपालन के निर्देश दिए गए। डॉन बॉस्को स्कूल से जुड़ी शिकायत का समाधान करते हुए अतिरिक्त शुल्क को अगस्त एवं सितंबर की फीस में समायोजित करने को कहा गया। वहीं वेंडी पब्लिक स्कूल, दौलतपुर प्रकरण में 31 अगस्त को सुबह 10 बजे स्थलीय जांच और दोपहर 1 बजे सीआरसी कार्यालय, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी में सुनवाई होगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निजी विद्यालयों की शुल्क संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर अभिभावकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।









